मेहनत, विश्वास और टीमवर्क की मिसाल — आधारशिला ■■ हर क्षेत्र में अव्वल — आधारशिला का दमदार प्रदर्शन ■■ विश्वास, विज़न और विजय — आधारशिला की पहचान
मेहनत, विश्वास और टीमवर्क की मिसाल — आधारशिला ■■ हर क्षेत्र में अव्वल — आधारशिला का दमदार प्रदर्शन ■■ विश्वास, विज़न और विजय — आधारशिला की पहचान आधारशिला स्कूल लगातार सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। हाल ही में आयोजित वार्षिक समारोह बहुत ही शानदार रहा। 26 जनवरी के अवसर पर बच्चों ने राज्यपाल के सामने बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा। “At Home” कार्यक्रम में एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका मैम को विशेष रूप से बुलाया जाना स्कूल के लिए बड़े सम्मान की बात रही। Indian Talent Olympiad में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने 74 मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। एग्ज़ीबिशन, बसंत पंचमी, बाल तरंग कार्यक्रम और कक्षा 8 की फेयरवेल भी सफलतापूर्वक आयोजित हुए। Zen की ओर से HODs का सम्मान समारोह भी खास रहा। आधारशिला अब Adharshila Global School Alliance का सदस्य बन गया है। इसके माध्यम से बच्चों को ग्लोबल एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रेमेडियल कक्षाओं का सफल आयोजन किया गया, जिनसे बच्चों के परिणामों में अच्छा सुधार देखने को मिला। प्रकाशकों के सम्मान में आयोजित Award Ceremony को भी खूब सराहना मिली। देहरादून से शिक्षाविद मुकुल महेंद्रु और S. Chand Publishing की लेखिका प्रियंवदा मैम विशेष रूप से स्कूल देखने आए और स्कूल की बहुत प्रशंसा की। Madhuban Group ने मेरिट के आधार पर अनामिका मैम को सिंगापुर एजुकेशन ट्रिप पर भेजा, जहाँ उन्होंने नई शिक्षण विधियाँ सीखीं। मधुबन ने उन्हें अपनी विज्ञान पुस्तक का Reviewer भी बनाया। साथ ही Oxford University Press और मधुबन के पाठ्यक्रम को स्कूल टीम ने सफलतापूर्वक लागू किया। इन सभी सफलताओं के पीछे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों का प्रयास और पूरी टीम का सहयोग है। आने वाले समय में स्पोर्ट्स मीट, टैलेंट शो, पिकनिक और पेरेंट्स ओरिएंटेशन जैसे कई कार्यक्रम होने वाले हैं। आधारशिला टीम को विश्वास है कि आगे भी हर कार्य इसी तरह सफल रहेगा।

.jpg)