बाल दिवस पर आधारशिला स्कूल की प्रतिभाओं का सम्मान, शानदार नृत्य प्रस्तुति ने जीता सबका दिल! ■ जाखड़ ट्रस्ट ने पाँच शिक्षकों और पाँच विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बाल दिवस पर आधारशिला स्कूल की प्रतिभाओं का सम्मान, शानदार नृत्य प्रस्तुति ने जीता सबका दिल! ■ जाखड़ ट्रस्ट ने पाँच शिक्षकों और पाँच विद्यार्थियों को किया सम्मानित बाल दिवस के उपलक्ष्य में जाखड़ ट्रस्ट द्वारा डीएवी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में आधारशिला स्कूल के पाँच शिक्षकों तथा पाँच विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक शालू बठला, सीमा नरूला, वासु सर, संजीव सर तथा स्कूल सुपरवाइजर सुरजीत रहे। इस सम्मान ने सभी को नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। समारोह में आधारशिला स्कूल के बच्चों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। स्कूल की शिक्षा निदेशक अनामिका गुप्ता ने जाखड़ ट्रस्ट की इस अनूठी एवं सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "सम्मान केवल उपलब्धियों की पहचान नहीं, बल्कि और बेहतर करने की प्रेरणा भी है। जब शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर सराहा जाता है, तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है।" उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे पूरे आधारशिला परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।

