पंजाब का गौरव बनी आधारशिला स्कूल की रसनूर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमका प्रतिभा का सितारा

पंजाब का गौरव बनी आधारशिला स्कूल की रसनूर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमका प्रतिभा का सितारा ■ राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में रसनूर ने जीते स्वर्ण व रजत पदक आधारशिला स्कूल की कक्षा पाँचवीं की छात्रा रसनूर कथूरिया ने आरएसएफआई अखिल भारतीय मुक्त राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, पंजाब तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 12 से 15 जून 2026 तक कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की गई थी, जिसमें रसनूर ने पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग (बालिका वर्ग) में रसनूर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक लैप दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। रसनूर की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज मिसमीन तिन्ना ने रसनूर को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य बच्चों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने रसनूर तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रसनूर की यह स्वर्णिम उपलब्धि आधारशिला स्कूल के लिए गौरव का विषय है तथा आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।