नन्हे कदम…… बड़ी उड़ान, सुनहरे सपनों की शुरुआत ■■ 2 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष बाल उत्सव – 14 फरवरी, सुबह 11:00 बजे

नन्हे कदम…… बड़ी उड़ान, सुनहरे सपनों की शुरुआत ■■ 2 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष बाल उत्सव – 14 फरवरी, सुबह 11:00 बजे ■■ नन्हे सपनों का महाउत्सव- बाल तरंग प्रिय अभिभावकगण, जैसा कि आप जानते हैं, जीवन की सबसे महत्वपूर्ण नींव 2 से 6 वर्ष की उम्र में रखी जाती है। यही वह समय है जब बच्चे सीखते हैं, खिलते हैं और अपने भविष्य की पहली कहानी लिखना शुरू करते हैं। इसी विश्वास के साथ आधारशिला Kindergarten एवं Little Steps Building में 14 फरवरी को सुबह 11:00 से 2:00 तक 2 से 6 वर्ष के नन्हे बच्चों के लिए एक बहुत ही प्यारा और विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह समझाने का एक प्रयास है कि — “एक अच्छी शुरुआत, जीवनभर की सफलता की कहानी लिख सकती है।” हम आपसे निवेदन करते हैं कि अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और आसपास के उन सभी अभिभावकों तक यह संदेश अवश्य पहुँचाएँ, जिनके बच्चे 2 से 6 वर्ष की आयु के हैं। उन्हें इस कार्यक्रम के लिए प्रेरित करें और आमंत्रित करें। आवश्यकता होने पर आप स्कूल से एंट्री पास भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए, मिलकर देखें कि सही मार्गदर्शन, सही वातावरण और सही स्कूल किस प्रकार बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। आपकी उपस्थिति न केवल आपके बच्चे के लिए, बल्कि अनेक और नन्हे भविष्य के लिए प्रेरणा बनेगी। आइए, एक सुंदर शुरुआत के साक्षी बनें… क्योंकि सही शुरुआत ही सफलता की असली आधारशिला है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे पार्किंग पश्चिम विहार में करें।