आधारशिला के नन्हें खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन -67 मेडल जीतकर रचा इतिहास!
आधारशिला के नन्हें खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन -67 मेडल जीतकर रचा इतिहास! ■ खेल के मैदान में आधारशिला का जलवा-बच्चों ने किया नाम रोशन! ■ मेहनत, अनुशासन और जोश का कमाल – आधारशिला के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल! ■ आधारशिला के बच्चे सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि हर मैदान में चमकना जानते हैं। यह सफलता हमारे टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है: राजीव गुप्ता, डायरेक्टर,आधारशिला स्कूल आधारशिला स्कूल के नन्हें खिलाड़ियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और जुनून जब साथ हो, तो सफलता कदम चूमती है। हाल ही में हुए सेंटर लेवल प्राइमरी स्कूल गेम्स में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 67 पदक जीतकर नया इतिहास रचा! प्रतियोगिता गाँव चकड़़ा में आयोजित की गई, जहाँ विभिन्न खेलों में भाग लेकर आधारशिला के खिलाड़ियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ●खो-खो में विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त कर 12 स्वर्ण पदक हासिल किए। ●चेस (शतरंज) में भी छात्रों ने बाज़ी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त कर 5 स्वर्ण पदक जीते। ●बैडमिंटन (लड़के व लड़कियाँ) दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और कुल 10 रजत पदक जीते। ●रस्साकशी (Tug of War) में छात्रों ने जबरदस्त ताकत और टीम स्पिरिट का परिचय देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और 12 रजत पदक अपने नाम किए। ●योगा में आधारशिला की बेटियों ने एक बार फिर कमाल दिखाया — ●टीम योगा में पहला स्थान (6 स्वर्ण पदक), ●रिदमिक योगा में पहला स्थान (1 स्वर्ण पदक), ●आर्टिस्टिक योगा में दूसरा स्थान (1 रजत पदक) प्राप्त किया। ■वहीं बॉयज़ टीम योगा ने भी दूसरा स्थान प्राप्त कर 5 रजत पदक, और रिदमिक योगा (बॉयज़) में पहला स्थान लेकर 1 स्वर्ण पदक हासिल किया। ●एथलेटिक्स इवेंट्स में भी छात्रों ने अपने दमखम का परिचय दिया — ●लॉन्ग जंप (बॉयज़) में पहला स्थान (1 स्वर्ण), (गर्ल्स) में तीसरा स्थान (1 कांस्य)। ●शॉटपुट में दूसरा स्थान (1 रजत)। ●रिले रेस (लड़के व लड़कियाँ दोनों) में पहला स्थान पाकर कुल 8 स्वर्ण पदक, ●साथ ही 100 मीटर और 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान (2 कांस्य), तथा 400 मीटर (बॉयज़) में पहला स्थान (1 स्वर्ण) प्राप्त किया। इस प्रकार कुल मिलाकर विद्यालय ने जीते-35 स्वर्ण, 29 रजत, और 3 कांस्य पदक कुल 67 मेडल, जो विद्यालय के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हैं। रीतू मैम, संजीव सर, गुरमेल सर, और नितिन सर इन सभी स्पोर्ट्स टीचर्स ने बच्चों को हर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए न केवल प्रशिक्षित किया, बल्कि उनमें टीम स्पिरिट, अनुशासन और जीत का जुनून भी जगाया। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने इस अद्भुत उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, कोचेज़ और शिक्षकों को बधाई दी तथा कहा “आधारशिला के बच्चे सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि हर मैदान में चमकना जानते हैं। यह सफलता हमारे टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।”

