आधारशिला स्कूल में नन्हे हुनर का भव्य प्रदर्शन---ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता की झलक देखने को मिलेगी 8 फरवरी को
आधारशिला स्कूल में नन्हे हुनर का भव्य प्रदर्शन---ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता की झलक देखने को मिलेगी 8 फरवरी को: ■■ छोटे हाथ, बड़े विचार: आधारशिला के बच्चों की प्रतिभा का उत्सव ■■ हमारे नन्हे सितारे दिखाएंगे सबको प्रतिभा और आत्मविश्वास: मिसमीन तिन्ना एक्टिविटी इंचार्ज आधारशिला स्कूल में 8 फरवरी को एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी विज्ञान, गणित, कला एवं रोबोटिक्स से जुड़े अपने प्रोजेक्ट्स और रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शनी बच्चों की सोचने की क्षमता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान का सशक्त उदाहरण होगी, जहाँ नन्हे बच्चे बड़े-बड़े विचारों के साथ अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करेंगे। स्कूल के एक्टिविटी इंचार्ज मिसमीन तिन्ना ने कहा यह आयोजन यह दर्शाता है कि आधारशिला के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि नवाचार, कौशल और कल्पनाशीलता में भी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

