आधारशिला में PUBLIC SPEAKING एवं SPOKEN ENGLISH पर विशेष प्रशिक्षण सत्र

आधारशिला में Public Speaking एवं Spoken English पर विशेष प्रशिक्षण सत्र ■ बच्चों की सफलता के लिए शिक्षकों का निरंतर विकास आवश्यक, शिक्षकों की ग्रोथ से बनेगा विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य : रुचिका मोंगा आधारशिला स्कूल में Public Speaking एवं Spoken English विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का संचालन विद्यालय की Head of English Department, Mrs. Ruchika Monga द्वारा किया गया। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित यह सत्र पूर्णतः स्वैच्छिक (Voluntary) था। विद्यालय द्वारा किसी भी शिक्षक के लिए इसमें भाग लेना अनिवार्य नहीं रखा गया था। इसके बावजूद अनेक शिक्षकों ने अपनी व्यावसायिक दक्षता, व्यक्तित्व विकास तथा विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की भावना से स्वयं रुचि दिखाते हुए इस प्रशिक्षण में भाग लिया। यह शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं सीखने की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। सत्र में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास के साथ बोलने, सही उच्चारण तथा विद्यार्थियों की Communication Skills को बेहतर बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों को सीखा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों का निरंतर सीखना और स्वयं को अपडेट रखना अत्यंत आवश्यक है। आधारशिला स्कूल सदैव ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता है ताकि विद्यार्थी भविष्य के Interviews, Group Discussions, Presentations तथा Competitive Platforms पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बना सकें। रुचिका मोंगा ने अपने सरल एवं प्रभावशाली प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को Public Speaking और Spoken English के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। उपस्थित शिक्षकों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। विद्यालय प्रबंधन ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि अवकाश के दौरान भी शिक्षकों ने अपनी इच्छा से सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने के लिए समय निकाला। यह न केवल आधारशिला परिवार बल्कि पूरे शहर के शिक्षा जगत के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश है।