आधारशिला का प्री-प्राइमरी कैंपस – सुंदरता और सुविधाओं का संगम

आधारशिला का प्री-प्राइमरी कैंपस – सुंदरता और सुविधाओं का संगम ■ रंगों, रचनात्मकता और प्यार से सजी अनोखी बिल्डिंग ■ पेरेंट्स बोले "आधारशिला की किंडरगार्टन और लिटिल स्टेप्स बिल्डिंग -सच में देखने लायक" ■ आधारशिला के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे पेरेंट्स ने बच्चों की कॉन्फिडेंस और प्रतिभा की खुलकर सराहना की ■ सीख, संस्कार और स्मार्ट शुरुआत:आधार मजबूत तो सफलता पक्की आधारशिला स्कूल के किंडरगार्टन और लिटिल स्टेप विंग में आयोजित “बाल तरंग” कार्यक्रम ने सभी का दिल जीत लिया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से यह साबित कर दिया कि अगर नींव मजबूत हो तो भविष्य अपने आप उज्ज्वल बनता है। विशेष रूप से डिज़ाइन की गई सुंदर व रंगीन बिल्डिंग, आधुनिक कक्षाएं, एक्टिविटी रूम, डांस-म्यूजिक रूम, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा व एडवेंचर ज़ोन जैसी सुविधाओं ने अभिभावकों को बेहद प्रभावित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे पेरेंट्स ने बच्चों की कॉन्फिडेंस और प्रतिभा की खुलकर सराहना की। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि सही मार्गदर्शन, प्यार और बेहतरीन वातावरण ही बच्चों को स्मार्ट और सफल बनाता है। “बाल तरंग” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्री-प्राइमरी शिक्षा का एक नया मानक साबित हुआ।