आधारशिला का एजुकेशन सिस्टम-जहां सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन जीना सिखाया जाता है
आधारशिला का एजुकेशन सिस्टम-जहां सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन जीना सिखाया जाता है” ■ “जहां Happiness Index है नंबर-वन, वहीं है सच्ची शिक्षा, खुश बच्चा ही सफल बच्चा- यही है आधारशिला का विश्वास ■ “किताबों से आगे बढ़कर, जीवन से सीखते हैं हमारे बच्चे।” ■ “प्रैक्टिकल लर्निंग ही असली लर्निंग- और आधारशिला में हम प्रैक्टिकल लर्निंग देते हैं: अनामिका गुप्ता, एजुकेशन डायरेक्टर, स्टेट और नेशनल अवार्डी आज के दौर में जहां अधिकतर स्कूलों में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं आधारशिला स्कूल ने शिक्षा का एक बिल्कुल अलग और अनोखा मॉडल अपनाया है। स्कूल की एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका गुप्ता ने कहा आधारशिला का एजुकेशन सिस्टम बिल्कुल अलग है। यहां बच्चों को सिर्फ क्लासरूम में बैठाकर किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस के माध्यम से सीखने के अवसर दिए जाते हैं, जिससे वे हर विषय को समझते ही नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारना भी सीखते हैं। इस अनोखी शिक्षा प्रणाली का सबसे बड़ा परिणाम यह है कि आधारशिला के बच्चों का “ हैप्पीनेस इंडेक्स" बच्चे-बच्चे में नंबर वन दिखाई देता है। यहां पढ़ाई के नाम पर बच्चों पर किसी प्रकार का अनावश्यक प्रेशर नहीं डाला जाता, बल्कि उन्हें खुशी, आत्मविश्वास और उत्साह के साथ सीखने का वातावरण दिया जाता है। आधारशिला का उद्देश्य केवल अच्छे नंबर दिलाना नहीं, बल्कि खुश, आत्मविश्वासी और जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने वाले बच्चे तैयार करना है। यही कारण है कि आधारशिला का एजुकेशन सिस्टम आज अभिभावकों के बीच एक नई उम्मीद और विश्वास का प्रतीक बनता जा रहा है।

