अलग सोच, अलग पहचान – आधारशिला के PILLARS को मिला सम्मान ■■ मधुबन पब्लिकेशंस द्वारा आधारशिला की ADVISORY टीम सम्मानित
अलग सोच, अलग पहचान – आधारशिला के Pillars को मिला सम्मान ■■ मधुबन पब्लिकेशंस द्वारा आधारशिला की Advisory टीम सम्मानित ■■ समर्पण, ऊर्जा और उत्कृष्ट इंप्लीमेंटेशन का गौरवपूर्ण क्षण ■■ “इतनी एनर्जेटिक, इतनी एक्टिव और इतनी क्रिएटिव टीम मैंने कहीं नहीं देखी।” गौरव कांसल,जनरल मैनेजर,मधुबन पब्लिकेशन आधारशिला स्कूल के लिए यह सचमुच भावुक और गर्व से भरा पल था, जब Madhubun Publications की टीम ने आधारशिला स्कूल की एडवाइजरी टीम को मंच पर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल एक ट्रॉफी या प्रमाणपत्र नहीं था, बल्कि उन अनगिनत घंटों की मेहनत, समर्पण और निस्वार्थ प्रयासों की पहचान था, जो हमारी टीम हर दिन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करती है। “बाल तरंग” कार्यक्रम के दौरान मधुबन टीम के जनरल मैनेजर Gaurav Kansal ने भावुक शब्दों में कहा-“इतनी एनर्जेटिक, इतनी एक्टिव और इतनी क्रिएटिव टीम मैंने कहीं नहीं देखी।” उनके ये शब्द केवल प्रशंसा नहीं, बल्कि हमारी टीम की कार्यशैली और जुनून की सच्ची स्वीकृति थे। साथ ही सेल्स एग्जीक्यूटिव Sharad ने भी टीम के बेहतरीन इंप्लीमेंटेशन और शानदार समन्वय की सराहना की। सम्मानित सदस्यों — अमिता गोयल मैम, सोनिका मैम, उजाला मैम, विनिता खुराना मैम, रुपाली मैम, वंदना मैम, प्रीतिया मैम, मनदीप मैम, सुदेश मैम,मिसमीन मैम और गीतांजलि मैम ने अपने कार्य से यह सिद्ध किया है कि आधारशिला केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि समर्पित शिक्षकों की मजबूत नींव पर खड़ा एक परिवार है। ये सभी शिक्षक वास्तव में आधारशिला के Pillars हैं जो हर नई पहल को पूरे दिल से अपनाते हैं, हर चुनौती को मुस्कान के साथ स्वीकार करते हैं, और हर बच्चे में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जब नीयत सच्ची हो, मेहनत निरंतर हो और टीमवर्क मजबूत हो तो पहचान अपने आप बनती है। आधारशिला की टीम केवल काम नहीं करती, वो सपनों को आकार देती है इसी जुनून ने आज उन्हें यह सम्मान दिलाया है।

