अबोहर का गौरव: आकाश गुप्ता ने CAT, XAT और SNAP में शानदार PERCENTILE हासिल कर देश के प्रतिष्ठित MANAGEMENT INSTITUTES में बनाया अपना स्थान

अबोहर का गौरव: आकाश गुप्ता ने CAT, XAT और SNAP में शानदार Percentile हासिल कर देश के प्रतिष्ठित Management Institutes में बनाया अपना स्थान ■ CAT में 99.7, XAT में 99.71 और SNAP में 99.96 Percentile हासिल की ■ IIM Ranchi के Flagship MBA Program में बनाई जगह ■ आधारशिला स्कूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता एवं एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका गुप्ता के सुपुत्र आकाश गुप्ता ने रचा सफलता का नया अध्याय ■ आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय आधारशिला स्कूल में मिली strong academic foundation, “Super Brain Program” और परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया अबोहर के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है कि शहर के होनहार विद्यार्थी आकाश गुप्ता ने देश की प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी management entrance exams में शानदार प्रदर्शन करते हुए CAT में 99.7 Percentile, XAT में 99.71 Percentile और SNAP में 99.96 Percentile हासिल की है। आकाश गुप्ता का चयन प्रतिष्ठित Indian Institute of Management Ranchi के MBA Program में हुआ है। इसके अलावा उन्हें Indian Institute of Management Nagpur, Indian Institute of Management Tiruchirappalli (HR), Indian Institute of Management Kashipur, Symbiosis International University Pune तथा कुछ अन्य प्रतिष्ठित management institutes से भी अवसर प्राप्त हुए। आकाश ने अपने सपनों, लक्ष्य और भविष्य की दिशा को ध्यान में रखते हुए IIM Ranchi के Core MBA Program को चुना है। यह उपलब्धि इसलिए और भी विशेष है क्योंकि आकाश GEM — General Category, Engineering Background, Male प्रोफाइल से आते हैं। इस प्रोफाइल में high percentile के साथ IIM selection प्राप्त करना अत्यंत प्रतिस्पर्धी और प्रेरणादायक उपलब्धि माना जाता है। देश की प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया — CAT CAT को देश की सबसे प्रतिष्ठित और competitive management entrance exams में से एक माना जाता है। केवल high percentile प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि इसके बाद Written Ability Test (WAT), Group Discussion (GD), Personal Interview (PI), academics, work experience, overall profile और communication skills जैसे कई स्तरों पर candidate को परखा जाता है। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही final selection मिलता है। यही कारण है कि आकाश गुप्ता की यह उपलब्धि विशेष, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण है। आधारशिला से मिली मजबूत Foundation आकाश की प्रारंभिक शिक्षा और सोच की मजबूत नींव आधारशिला स्कूल में ही बनी, जहां उन्हें केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बड़े सपने देखने, मेहनत करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज के लिए कुछ सार्थक करने की प्रेरणा मिली। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय “Super Brain Program”, disciplined environment, आधारशिला स्कूल के strong academic foundation, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। “मेरा सपना केवल बड़ा Package नहीं, बच्चों के सपनों को पूरा करना है”--आकाश गुप्ता जहां आज अधिकांश विद्यार्थी बड़े package और corporate success का सपना देखते हैं, वहीं आकाश गुप्ता की सोच अलग और अत्यंत प्रेरणादायक है। आकाश कहते हैं— “अगर मैं आधारशिला स्कूल में आकर बच्चों के सपने पूरे कर पाया, उन्हें IIT, IIM, AIIMS, IAS, PCS, NDA, Magistrate Level, बड़े Business और Startups के लिए तैयार कर पाया, तो वही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, यही मेरा पैकेज होगा। आकाश का सपना MBA करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और positive change लाना है। वे चाहते हैं कि छोटे शहरों के बच्चों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का सही मार्गदर्शन मिले। छठी कक्षा से ही बच्चों को सही Career Guidance, Counselling और बड़ी सोच दी जाए, ताकि वे future में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। अबोहर और आधारशिला के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा आकाश गुप्ता की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे अबोहर और आधारशिला स्कूल की उपलब्धि है। उन्होंने यह साबित किया है कि मेहनत, सही guidance, disciplined environment और बड़ा vision हो, तो छोटे शहरों से निकलकर भी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचा जा सकता है। उनकी सफलता हर विद्यार्थी को यह संदेश देती है कि सही दिशा, निरंतर मेहनत, मजबूत foundation और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी सपना साकार किया जा सकता