PCT को बोझ नहीं, बच्चे की बेहतर आदतों की शुरुआत समझिए
PCT को बोझ नहीं, बच्चे की बेहतर आदतों की शुरुआत समझिए ■ PCT सिर्फ एक Test नहीं है। यह बच्चे में अनुशासन, नियमितता और self-learning की आदत बनाने का माध्यम है। ■ आज की छोटी-सी मेहनत, कल की बड़ी सफलता की नींव बनेगी प्रिय अभिभावकों, PCT को लेकर तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। हर टर्म में 3 PCT होंगे, लेकिन केवल 2 सर्वश्रेष्ठ अंकों को ही जोड़ा जाएगा। यानी हर बच्चे को सीखने, गलती सुधारने और बेहतर करने का अवसर मिलेगा। हमारा उद्देश्य परीक्षा बढ़ाना नहीं, बल्कि पढ़ाई को बच्चे की रोज़मर्रा की आदत बनाना है। हम चाहते हैं कि बच्चा परीक्षा आने पर पढ़ने के बजाय, रोज़ थोड़ा पढ़े। यही नियमितता धीरे-धीरे उसकी Revision, Concepts, Confidence और Performance को मजबूत करेगी। शुरुआत में आपको भी बच्चे के साथ थोड़ा अधिक समय देना पड़ेगा। लेकिन सोचिए—अगर आपका बच्चा रोज़ 30–45 मिनट मोबाइल की जगह किताब के साथ बिताने लगे, तो इससे बड़ी जीत और क्या होगी? PCT सिर्फ एक Test नहीं है। यह बच्चे में अनुशासन, नियमितता और self-learning की आदत बनाने का माध्यम है। आज की छोटी-सी मेहनत, कल की बड़ी सफलता की नींव बनेगी। कृपया PCT को लेकर चिंता नहीं, हमारा साथ दीजिए। बच्चे के परिणाम ही नहीं, उसकी आदतें और उसका भविष्य भी बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है।

