BAL TARANG: INVITATION TO ALL PARENTS
Bal Tarang: Invitation to all Parents ●● नींव अगर मजबूत हो, तो ऊँचाई खुद बन जाती है, सही शुरुआत मिले तो हर मंज़िल आसान हो जाती है। ■■ आइए देखें--2 से 6 साल की उम्र में सही शिक्षा कैसी होनी चाहिए ■■ नर्सरी से केजी तक--सही शुरुआत देखने का सुनहरा अवसर ■■ बाल तरंग 2026 – नन्हे कदम, मजबूत नींव, उज्ज्वल भविष्य 2 से 6 वर्ष की उम्र खेल-खेल में गुजर जाने वाला समय नहीं है… यही वह दौर है जब बच्चे का दिमाग सबसे तेज़ी से विकसित होता है, आदतें बनती हैं, आत्मविश्वास आकार लेता है और सीखने का तरीका तय होता है। अगर नींव मजबूत हो, तो इमारत ऊँची और स्थायी बनती है। लेकिन अगर शुरुआत में समझौता हो जाए, तो आगे चलकर वही कमी बार-बार सामने आती है। इसी सोच के साथ Adharshila किंडरगार्टन और लिटिल स्टेप विंग में 14 फरवरी को “बाल तरंग” का आयोजन किया जा रहा है — 2 से 6 साल के बच्चों के लिए एक विशेष प्रस्तुति, जहाँ आप स्वयं देख सकेंगे कि सही प्री-प्राइमरी शिक्षा कैसी होती है। समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यह केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है। यह उस सच्ची शिक्षा की झलक है जहाँ — * बच्चों को रटाया नहीं, समझाया जाता है। * उन्हें रोका नहीं, अभिव्यक्ति दी जाती है डर नहीं, आत्मविश्वास सिखाया जाता है। कई बार हम फीस देखकर स्कूल चुन लेते हैं, पर असली सवाल यह है — क्या हम अपने बच्चे की नींव पर समझौता कर रहे हैं? छोटे बच्चे फैसले नहीं लेते… उनका भविष्य हमारे फैसलों पर टिका होता है। आइए, कल “बाल तरंग” में देखिए — कैसे सही माहौल, सही प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन छोटे-छोटे बच्चों में बड़ा आत्मविश्वास भर देता है। देखिए, समझिए… और फिर अपने बच्चे के भविष्य के लिए सही निर्णय लीजिए।

