भारत के उपराष्ट्रपति से ज्ञानपीठ अवार्ड, स्टेट अवार्ड, जेसी बोस नेशनल अवार्ड और भी कई अवार्ड विजेता अनामिका गुप्ता के आधारशिला स्कूल जॉइन करने से आएगा बड़ा बदलाव

भारत के उपराष्ट्रपति से ज्ञानपीठ अवार्ड, स्टेट अवार्ड, जेसी बोस नेशनल अवार्ड और भी कई अवार्ड विजेता अनामिका गुप्ता के आधारशिला स्कूल जॉइन करने से आएगा बड़ा बदलाव ■ अनामिका गुप्ता के मार्गदर्शन में आधारशिला के छात्र नई ऊंचाइयों को छूएंगे! ■ अनामिका गुप्ता के कुशल नेतृत्व में अब तक कई छात्रों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं ■ अब बच्चों की शिक्षा होगी और भी मजबूत और प्रभावी! आधारशिला स्कूल के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि ज्ञानपीठ अवार्ड, स्टेट अवार्ड, जे.सी. बोस नेशनल अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित अनामिका गुप्ता स्कूल का हिस्सा बन चुकी हैं। अब शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे हमारे विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। अनामिका गुप्ता साइंस, मैथमेटिक्स ,वैदिक मैथ और ब्रेन डेवलपमेंट, टेक्निकल एक्सपर्ट हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक कई छात्र राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उनके अनुभव और शिक्षण पद्धति से हमारे विद्यार्थियों का गणित और विज्ञान में आधार और भी मजबूत होगा, जिससे उनकी लॉजिकल और क्रिटिकल थिंकिंग का विकास होगा। बच्चों के डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने के सपनों को साकार करने के लिए यह एक बड़ा कदम है। अनामिका गुप्ता का मार्गदर्शन न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहायक होगा, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भी सफलता दिलाने में मदद करेगा।