2 से 6 साल के बच्चों के लिए शहर का सबसे बड़ा बाल उत्सव
2 से 6 साल के बच्चों के लिए शहर का सबसे बड़ा बाल उत्सव ■■ हर नन्हे सितारे को चमकने का मौका-तालियों की गूंज में निखरेगा बचपन ■■ आधारशिला दे रहा है बचपन को मंच और सम्मान ■■:‘बाल तरंग – खुशियों का मेला’: नन्हे सपनों को मंच, माताओं के विश्वास को पहचान “माँ के लिए उसके बच्चे से बड़ी कोई ट्रॉफी नहीं होती, लेकिन जब बच्चा ट्रॉफी जीतता है, तो माँ का दिल जीत जाता है।” इसी भावनात्मक सोच के साथ आधारशिला स्कूल द्वारा 2 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए एक विशेष और भव्य बाल उत्सव ‘बाल तरंग – खुशियों का मेला’ का आयोजन 14 फरवरी, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर उस माँ के सपनों का मंच है जो चाहती है कि उसका बच्चा पहचाना जाए और आत्मविश्वास से आगे बढ़े। इस उत्सव में शहर के सभी 2 से 6 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं और अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। कार्यक्रम में Calligraphy, Drawing, Speaking Skills, Dance, Baby Show, Ramp Walk (2 वर्ष), Sorting Activity, Motor Skills Games, Clay Modelling, Brain Boosting व STEM Activities जैसी कई प्रतियोगिताएँ होंगी, वहीं Bubble Corner, Sand Pit Play, Face Painting, Horse Riding, Fun Games और Food Corner बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आधारशिला का मानना है कि यदि आज बच्चे को अवसर दिया जाए, तो वही बच्चा कल परिवार और समाज का गौरव बनता है।

