1 मार्च को आधारशिला स्कूल में शिक्षक भर्ती इंटरव्यू
1 मार्च को आधारशिला स्कूल में शिक्षक भर्ती इंटरव्यू ■■ "आइए, मिलकर भविष्य की नींव मजबूत करें:" अनामिका गुप्ता,एजुकेशन डायरेक्टर आधारशिला स्कूल में 1 मार्च को प्रातः 10 बजे स्कूल परिसर में शिक्षक भर्ती इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। स्कूल की एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका गुप्ता के अनुसार यह केवल नौकरी का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का मंच है। उन्होंने कहा कि हमें हर बच्चे में छुपे हीरे को तराशने वालों की तलाश है। स्कूल ऐसे समर्पित और रचनात्मक शिक्षकों की तलाश में है जो बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें नई दिशा दे सकें। आइए, मिलकर भविष्य की नींव मजबूत करें। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज़ व अपडेटेड रिज़्यूमे के साथ इंटरव्यू में शामिल हों। रिज़्यूमे मोबाइल नंबर 78892-91077 पर भी भेजे जा सकते हैं।

