होली का असली रंग: शिक्षक की जिम्मेदारी और बच्चों का सुनहरा भविष्य

होली का असली रंग: शिक्षक की जिम्मेदारी और बच्चों का सुनहरा भविष्य ■ संकल्प की होली: कलम, रंग और बच्चों के सपने ■ “रंगों से नहीं, रिश्तों से होली मनाएँ-हर बच्चे की ज़िंदगी में नया उजाला भरें।” ■ "एक शिक्षक केवल अक्षरों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि वह छात्र के कोरे जीवन में सफलता, संस्कार और स्वास्थ्य के रंग भरने वाला चित्रकार भी होता है।" राजीव गुप्ता,डायरेक्टर आधारशिला स्कूल ​इस होली पर, हमें एक शिक्षक होने के नाते यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हर बच्चे के जीवन को 'कलरफुल' बनाएंगे। होली का यह पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारी असली जिम्मेदारी केवल सिलेबस पूरा करना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को एक नया आकार देना है। उउकी जिंदगी में रंग भरना है। ● एक शिक्षक का असली 'कैनवास' शिक्षक का काम सिर्फ किताबों के पन्ने पलटना नहीं है, बल्कि बच्चे की बेरंग ज़िंदगी में संभावनाओं के रंग भरना है। हमें उन्हें ऐसा इंसान बनाना है जो: ● अपनी सफलता की महक चारों ओर बिखेरे। ● आसमानों से भी ऊँची उड़ान भरे। ● जिसके व्यक्तित्व की चमक से समाज रोशन हो। जब हम एक बच्चे को सुनते हैं, उसकी भावनाओं को सम्मान देते हैं और उसके छोटे-छोटे प्रयासों की सराहना करते हैं— तभी हम सच में उसके जीवन में 'असली रंग' भरते हैं। ■ ​एक शिक्षक का 'रंगों भरा' संकल्प: ● ​विश्वास का रंग: हर बच्चे में असीम क्षमता होती है। उन पर भरोसा करें, उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आसमान की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। ● ​सम्मान और स्नेह का रंग: बच्चों को सुनें, उन्हें समझें और उनका आदर करें। जब एक शिक्षक बच्चे के 'आत्मसम्मान' की रक्षा करता है, तो बच्चा खिल उठता है। ● ​प्रशंसा की खुशबू: डांट-फटकार की जगह सराहना के शब्दों का प्रयोग करें। आपके प्यार भरे शब्द उनके करियर और चरित्र को नई दिशा दे सकते हैं। ● ​संस्कारों की मिठास: अच्छी सेहत और नेक संस्कारों के रंग भरकर ही हम एक उज्ज्वल समाज की नींव रख सकते हैं। ​शिक्षकों के लिए संदेश: होली के ये रंग धुंधले पड़ सकते हैं, लेकिन एक शिक्षक द्वारा बच्चे के जीवन में भरे गए 'सफलता और संस्कारों के रंग' कभी फीके नहीं पड़ते। आइए, इस होली पर हम अपने विद्यार्थियों के मार्गदर्शक बनें, उनकी बात सुनें और उन्हें प्यार से सींचें। ​जब शिक्षक जागेगा, तभी हर बच्चा अपनी जिंदगी की होली शान से खेलेगा!