शहर के सभी शिक्षकों के लिए एक जागरूक संदेश

शहर के सभी शिक्षकों के लिए एक जागरूक संदेश "अगर आप सच में बच्चों की जिंदगी बदलना चाहते हैं, तो आज से अपने पढ़ाने के तरीके में बदलाव लाइए, अपने अंदर जुनून और समर्पण जगाइए… क्योंकि बच्चे किताबों से नहीं, टीचर के जुनून से सीखते हैं...." ■ जब टीचर सिर्फ सिलेबस खत्म करने की दौड़ में रहता है, तो कई मासूम सपने उसी क्लासरूम में दम तोड़ देते हैं। ■ हर शिक्षक खुद से एक सवाल पूछे — “क्या मैं सिर्फ पढ़ा रहा हूँ… या सच में बच्चों का भविष्य बना रहा हूँ?” राजीव गुप्ता डायरेक्टर, आधारशिला स्कूल नया सत्र शुरू हो चुका है… बच्चे नई किताबों और नई उम्मीदों के साथ कक्षा में बैठे हैं। हर बच्चे की आँखों में एक उम्मीद छिपी है — “इस साल कोई मुझे सच में समझेगा… इस साल मैं पीछे नहीं रहूँगा…” लेकिन एक कड़वी सच्चाई हमें स्वीकार करनी होगी — हर बच्चा कमजोर नहीं होता, कई बार हमारा पुराना और एक-तरफा पढ़ाने का तरीका उसे कमजोर बना देता है। जब टीचर सिर्फ सिलेबस खत्म करने की दौड़ में रहता है, तो कई मासूम सपने उसी क्लासरूम में दम तोड़ देते हैं। एक सच्चा टीचर वही है जो सिर्फ बोर्ड नहीं भरता, बल्कि बच्चों के दिमाग में सवाल और दिल में आत्मविश्वास भरता है। जो हर बच्चे की चुप्पी को समझता है, उसकी झुकी नजरों के पीछे छिपी पुकार को सुनता है — “सर… मैडम… मुझे भी समझिए, फिर अच्छे से समझाइए… मुझे भी आगे बढ़ाइए…” याद रखिए, जिस क्लास में बच्चे डरते हैं, वहाँ सीखना नहीं होता… और जिस क्लास में बच्चे खुलकर पूछते हैं, वहीं असली शिक्षा जन्म लेती है। आज समय आ गया है कि हर शिक्षक खुद से एक सख्त सवाल पूछे — “क्या मैं सिर्फ पढ़ा रहा हूँ… या सच में बच्चों का भविष्य बना रहा हूँ?” जिस दिन हर टीचर यह ठान लेगा कि “मेरी क्लास का कोई बच्चा कमजोर नहीं रहेगा,” उस दिन कोई बच्चा पीछे नहीं रहेगा। हर बच्चे पर मेहनत कीजिए, हर बच्चे को समझाइए, क्योंकि एक टीचर की मेहनत किसी बच्चे की किस्मत बदल सकती है। आधारशिला स्कूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने कहा अगर आप सच में बच्चों की जिंदगी बदलना चाहते हैं, तो अपने पढ़ाने में जुनून लाइए, नई सोच अपनाइए और पढ़ाई को बोझ नहीं, एक अनुभव बनाइए। क्योंकि अंत में सच यही है — बच्चे किताबों से नहीं, टीचर के जुनून से सीखते हैं… और एक जागरूक टीचर ही हर बच्चे को मजबूत बना सकता है।