बच्चों को बैग ऑर्गेनाइज करना सिखाना हमारी सब की जिम्मेवारी: सिमरन, आधारशिला स्कूल

बच्चों को बैग ऑर्गेनाइज करना सिखाना हमारी सब की जिम्मेवारी: सिमरन, आधारशिला स्कूल बच्चों को अपना स्कूल बैग और किताबें व्यवस्थित (Organized) रखने की आदत डालना हम सभी की जिम्मेदारी है। कृपया बच्चों को नियमित रूप से प्रेरित करें कि वे अपनी कॉपियां, किताबें, पेंसिल बॉक्स (Geometry Box) और अन्य सभी सामग्री सही ढंग से सैट करके रखें। ✔ बच्चों को समझाएं कि उनका बैग साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहना चाहिए। ✔ हर 2–3 दिन बाद बच्चों को अपना बैग खाली करवाकर अंदर से अच्छी तरह साफ करवाएं, क्योंकि कई बार बच्चे बैग के अंदर ही पेंसिल या इरेज़र घिसते हैं, जिससे बैग बहुत जल्दी गंदा हो जाता है। ✔ बच्चों में यह अच्छी आदत विकसित करें कि वे अपने बैग को हमेशा सुंदर और सलीके से रखें। याद रखें — एक व्यवस्थित बैग, एक व्यवस्थित बच्चे की पहचान होता है। हर टीचर की यह ड्यूटी है कि वह बच्चों को बैग को ऑर्गेनाइज रखने के लिए लगातार मोटिवेट करें। बच्चों का बैग व्यवस्थित हो — यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।