बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि – आधारशिला स्कूल का सख्त संदेश” ■■ “वैन में सपने सफर करते हैं – सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं”

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि – आधारशिला स्कूल का सख्त संदेश” ■■ “वैन में सपने सफर करते हैं – सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं” Adharshila School के डायरेक्टर Rajiv Gupta ने आज स्कूल वैन ड्राइवरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा – “वैन में बैठे बच्चे सिर्फ बच्चे नहीं, वे माता-पिता की दुनिया हैं, हमारे सपने हैं। उनकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” बैठक में ड्राइवरों को निर्देश दिए गए कि: ●वैन की स्पीड नियंत्रित रखें, ओवरस्पीड बिल्कुल न करें। ●नशा करके वाहन न चलाएं। ●ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें। ●बच्चों से प्यार और सम्मान से व्यवहार करें। ●अभिभावकों से शालीनता से बात करें। ●स्कूल की सेफ व्हीकल पॉलिसी का पूर्ण पालन करें। ●बच्चों को समय पर और सुरक्षित स्कूल पहुंचाएं। राजीव गुप्ता ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को समय पर तैयार रखें ताकि ड्राइवर को वाहन तेज चलाने की आवश्यकता न पड़े। साथ ही ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को बार-बार फोन न करें, ताकि उनका ध्यान सड़क पर केंद्रित रहे। स्कूल प्रबंधन ने दोहराया कि आधारशिला स्कूल हर कदम पर बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। सुरक्षित बच्चा – सुरक्षित भविष्य।