प्रिशा की शानदार उपलब्धि से आधारशिला स्कूल गौरवान्वित

प्रिशा की शानदार उपलब्धि से आधारशिला स्कूल गौरवान्वित आधारशिला स्कूल, अबोहर की छात्रा प्रिशा ने SOF ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अबोहर क्षेत्र में प्रथम रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावक और शिक्षक गौरवान्वित हैं। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने प्रिशा को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रिशा की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।