नन्हे खिलाड़ियों का बड़ा प्रदर्शन, आधारशिला स्कूल में चार दिन रहा खेलों का जश्न
नन्हे खिलाड़ियों का बड़ा प्रदर्शन, आधारशिला स्कूल में चार दिन रहा खेलों का जश्न” ■ खेल महोत्सव में दिखा बच्चों का जोश, आधारशिला बना मिसाल” ■ “मैदान में दौड़े सपने, आधारशिला स्कूल ने बच्चों को दिया नया आत्मविश्वास” ■ “खेल, संस्कार और शिक्षा का संगम—आधारशिला स्कूल में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन ■ आधारशिला का उद्देश्य है—हर बच्चे को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सर्वगुण सम्पन्न व्यक्तित्व के रूप में तैयार करना: अनामिका गुप्ता, एजुकेशन डायरेक्टर आधारशिला स्कूल में चार दिवसीय "आधारशिला चैंपियंस लीग"– Annual Sports Meet का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में कक्षा नर्सरी से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, ऊर्जा व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। 50m, 100m, 200m रेस, रिले रेस, सैक रेस, थ्री-लेग रेस जैसे रोमांचक ट्रैक इवेंट्स के साथ-साथ क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और इंडोर गेम्स में बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। पूरे कैंपस में उत्साह, तालियों और खुशियों का माहौल देखने को मिला। स्कूल की एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका गुप्ता ने कहा आधारशिला स्कूल न केवल पढ़ाई और इंग्लिश स्पीकिंग पर विशेष ध्यान देता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को भी उतनी ही प्राथमिकता देता है। स्कूल में विशाल खेल मैदान और आधुनिक एक्टिविटी ब्लॉक बच्चों को सीखने, खेलने और खुद को निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। यह स्पोर्ट्स मीट बच्चों में आत्मविश्वास, लीडरशिप, टीमवर्क और अनुशासन जैसे गुणों का विकास करने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

