नन्हे कदमों की मुस्कान से गूंज रहा आधारशिला किंडरगार्टन
नन्हे कदमों की मुस्कान से गूंज रहा आधारशिला किंडरगार्टन ■ "खेल-खेल में बन रही मजबूत नींव, आगे बढ़ रहे नन्हे सितारे ■ "मस्ती, मुस्कान और सीख का अनोखा संगम ■ "नन्हे कदमों को मजबूत नींव देना ही हमारा लक्ष्य-टीम किंडरगार्टन आधारशिला किडरगार्टन विंग में नन्हे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और सीखने का उत्साह हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। यहाँ बच्चों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि खेल-खेल में सीखने के माध्यम से उनकी सोच, समझ और आत्मविश्वास को मजबूत किया जा रहा है। किंडरगार्टन विंग की सभी शिक्षिकाओं का मानना है कि छोटे बच्चों की शिक्षा का पहला कदम प्यार, धैर्य और समझ के साथ होना चाहिए। इसी सोच के साथ बच्चों को राइम्स, एक्टिविटीज, फन-गेम्स, स्मार्ट क्लास और क्रिएटिव लर्निंग के जरिए पढ़ाया जा रहा है, जिससे बच्चे खुशी-खुशी सीखते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बच्चों में अच्छी आदतें, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने के लिए विशेष गतिविधियाँ करवाई जा रही हैं, ताकि उनका मजबूत फाउंडेशन तैयार हो सके। यहाँ हर बच्चे को व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। किंडरगार्टन विंग की टीम ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि हर बच्चे के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना है, ताकि बच्चे खुश रहकर सीखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आधारशिला किंडरगार्टन विंग आज अभिभावकों के लिए विश्वास का प्रतीक बन रहा है, जहाँ नन्हे कदमों को बड़े सपनों की उड़ान दी जा रही है।

