छोटी सोच नहीं, बड़े सपनों का इरादा है, आधारशिला का हर बच्चा होगा सफल, यह अबोहर के हर पेरेंट्स से हमारा वादा है
छोटी सोच नहीं, बड़े सपनों का इरादा है, आधारशिला का हर बच्चा होगा सफल, यह अबोहर के हर पेरेंट्स से हमारा वादा है" ■ आधारशिला: जहाँ बच्चों को सिर्फ जॉब नहीं, बड़े करियर के लिए तैयार किया जाएगा: ■ हर छात्र का लक्ष्य – IAS, PCS, IIM, डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेस लीडर्स होगा, सोच बड़ी होगी तो सपने भी बड़े होंगे: अनामिका गुप्ता, एजुकेशन डायरेक्टर ■ बच्चों को तालाब का चौकीदार नहीं, समंदरों पर राज करना सिखाएंगे हम.....राजीव गुप्ता, डायरेक्टर ■ आधारशिला: सपनों को नई उड़ान देने वाला स्कूल ■ हर छात्र को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं हम.... बोले हेड ऑफ़ डिपार्मेंट आधारशिला स्कूल सिर्फ छोटी छोटी नौकरियों के लिए नहीं, बल्कि बड़े करियर और महान लक्ष्य पाने के लिए छात्रों को तैयार करेगा। स्कूल की एजुकेशन डायरेक्टर अनामिका गुप्ता ने कहा हमारा उद्देश्य बच्चों को IAS, PCS, मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, IIT, IIM, और बड़े बिजनेस लीडर्स बनने के लिए प्रेरित करना है। हम चाहते हैं कि बच्चे छोटे सपनों तक सीमित न रहें, बल्कि दूर तक देखने, बड़ा सोचने और ऊँचाइयों तक पहुँचने का हौसला रखें। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने कहा कि यहाँ बच्चों को सीमाओं में बाँधकर नहीं, बल्कि उनकी सोच को विस्तार देकर तैयार किया जाता है। हम उन्हें तालाब का चौकीदार नहीं, बल्कि समंदरों पर राज करने वाला विजेता बनाना चाहते हैं। आधारशिला का हर छात्र सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। स्कूल के सभी हेड ऑफ़ डिपार्मेंट ने कहा हमारा ध्यान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के कौशल, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को भी विकसित करना है। हम चाहते हैं कि वे बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करें, बड़े मुकाम हासिल करें और समाज में एक मिसाल बनें।

