घर और स्कूल साथ आएंगे… तभी बच्चा ऊंचाइयाँ छुएगा!
घर और स्कूल साथ आएंगे… तभी बच्चा ऊंचाइयाँ छुएगा! ■ “शिक्षक रास्ता दिखाते हैं… लेकिन मंज़िल तक पहुँचाते हैं अभिभावक!” रजनी मिगलानी, आधारशिला स्कूल आधारशिला स्कूल के अध्यापक रजनी मिगलानी की ओर से सभी अभिभावकों को एक सशक्त संदेश दिया गया कि सिर्फ बच्चे को स्कूल भेज देना ही जिम्मेदारी पूरी नहीं करता, बल्कि उसकी पढ़ाई और आदतों पर घर से लगातार ध्यान देना उतना ही जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चे से रोज पूछें—आज क्या सीखा, उसकी कॉपियाँ देखें, होमवर्क और गलतियों को समझें तथा PTM में अवश्य भाग लें। बच्चों को होमवर्क करने में उसकी सहायता करें। मोबाइल और टीवी से दूरी, सही दिनचर्या और शिक्षक से नियमित संवाद ही बच्चे को सफलता की राह पर आगे बढ़ाते हैं। यह सच्चाई है कि शिक्षक कई बच्चों को संभालते हैं, लेकिन अभिभावक को केवल अपने एक बच्चे पर ध्यान देना होता है। जब घर और स्कूल एक साथ कदम मिलाते हैं, तब एक साधारण बच्चा भी असाधारण सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने पेरेंट्स को कहा कि “अच्छा स्कूल जरूरी है, लेकिन जागरूक अभिभावक उससे भी ज्यादा जरूरी है।

