एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक… बदल सकते हैं पूरी दुनिया

एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक… बदल सकते हैं पूरी दुनिया” ■ “ज्ञान, मूल्यों और अनुशासन से सजेगा कल का भारत” ■ “आधारशिला स्कूल : बच्चों के सपनों को देता है पंख” राजीव गुप्ता, डायरेक्टर आधारशिला स्कूल का सदैव यह दृढ़ विश्वास रहा है कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज को नई दिशा देने और आने वाले कल को संवारने की क्षमता रखती है। इसी सोच के साथ, हम अपने प्रत्येक विद्यार्थी को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच से भी सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आधारशिला स्कूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने कहा हमारे लिए शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यह व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास विकास और जीवन मूल्यों का समग्र संगम है। आधारशिला स्कूल के समर्पित शिक्षक न केवल पढ़ाते हैं, बल्कि हर बच्चे की क्षमता को पहचानकर उसके सपनों को साकार करने का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। नवीन शिक्षण पद्धतियों, रचनात्मक गतिविधियों और प्रेरणादायी वातावरण के माध्यम से, हम बच्चों में जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सतत प्रयास करते हैं। हमें गर्व है कि आधारशिला स्कूल आज एक ऐसी स्कूल के रूप में स्थापित हो रहा है, जहाँ से न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि भविष्य की नई इबारत लिखी जाती है और एक सशक्त, जागरूक एवं उज्ज्वल भारत की नींव रखी जा रही है।