आधारशिला स्कूल अबोहर का शानदार प्रदर्शन

आधारशिला स्कूल अबोहर का शानदार प्रदर्शन* ■■ *इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में 95 में से 74 विद्यार्थियों ने प्रथम स्तर किया पास* अबोहर के आधारशिला स्कूल ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल की कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड के पहले स्तर की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुल 95 विद्यार्थियों में से 74 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, जो किसी भी स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अभी कुछ विद्यार्थियों के परिणाम आना बाकी हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि आधारशिला स्कूल बच्चों को सही दिशा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय स्कूल की शिक्षकीय टीम और प्रबंधन को जाता है, जिन्होंने बच्चों को लगातार मेहनत से तैयार किया। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि सभी सफल विद्यार्थी ओलंपियाड के दूसरे स्तर की तैयारी में जुटे हुए हैं और स्कूल को उम्मीद है कि वे आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह उपलब्धि आधारशिला स्कूल अबोहर के लिए गर्व का विषय है।