आधारशिला की एक और बड़ी उपलब्धि — हर तरफ आधारशिला की चर्चा

आधारशिला की एक और बड़ी उपलब्धि — हर तरफ आधारशिला की चर्चा ■ छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों का धमाल, आधारशिला का कमाल — 120 छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान ■ आधारशिला बना सफलता की पहचान — बच्चों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड का सेकंड लेवल किया उत्तीर्ण ■ राज्य व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त अनामिका मैम की प्रेरणा से बच्चे छू रहे सफलता की नई ऊंचाइयां राज्य व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त अनामिका मैम के मार्गदर्शन में आधारशिला स्कूल के छठी से आठवीं कक्षा के 120 होनहार विद्यार्थियों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की मजबूत शिक्षण प्रणाली का परिणाम है। छठी से आठवीं कक्षा के एक साथ 120 विद्यार्थियों का द्वितीय चरण उत्तीर्ण करना पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। यह सफलता आने वाले समय में बच्चों को और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देगी।