अबोहर से अंतरिक्ष तक-आधारशिला का नाम NASA के चंद्र मिशन के साथ

अबोहर से अंतरिक्ष तक-आधारशिला का नाम NASA के चंद्र मिशन के साथ” ■ “चाँद की ओर बढ़ा अबोहर-Artemis II से जुड़ा आधारशिला ■ “चाँद की परिक्रमा संग चमकेगा आधारशिला का नाम” ■ सपनों को अंतरिक्ष की ऊँचाई देने वाला क्षण”: राजीव गुप्ता अबोहर शहर के लिए गर्व और उल्लास का क्षण है। आधारशिला स्कूल को विश्व की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी NASA के ऐतिहासिक मिशन Artemis II में आधिकारिक रूप से register किया गया है। Artemis II मिशन वर्ष 2026 में चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा कराकर सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाएगा। इस मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री — Reid Wiseman, Victor Glover, Christina Koch तथा Jeremy Hansen — मानवता के नए इतिहास की रचना करेंगे। विशेष गौरव की बात यह है कि आधारशिला स्कूल का नाम एक विशेष SD कार्ड के माध्यम से Orion अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष यात्रा पर जाएगा। यह केवल एक पंजीकरण नहीं, बल्कि अबोहर से चाँद तक सपनों की उड़ान का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे अबोहर शहर के लिए ऐतिहासिक है। आधारशिला के छात्र-छात्राएँ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के लाइव कार्यक्रमों और अंतरिक्ष मिशन से जुड़े शैक्षणिक अवसरों में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने इस अवसर को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का नया द्वार बताया। उनका कहना है कि आधारशिला का लक्ष्य बच्चों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें वैश्विक मंच तक पहुँचाना है। अबोहर में चाँद की चर्चा है…अबोहर से चाँद तक की उड़ान है… और इस उड़ान का नाम है – आधारशिला! यह ऐतिहासिक कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और अबोहर शहर को नई पहचान देगा। आधारशिला-जहाँ सपनों को मिलती है अंतरिक्ष की ऊँचाई।